फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Employee injured after being hit by a speeding bike.

Una News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कर्मचारी घायल

Sat, 10 Oct 2026 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 10 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Employee injured after being hit by a speeding bike.
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के बाथू में दिल्ली ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े एक फैक्टरी कर्मचारी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी लाल चंद महतो घायल हो गया जबकि बाइक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में 61 वर्षीय जगरनाथ महतो निवासी बाथड़ी ने बताया कि वह सुखजीत एग्रो फैक्टरी बाथू में काम करता है। आठ अक्तूबर को शाम करीब 6:25 बजे वह अपने साथी लाल चंद महतो के साथ ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान दिल्ली ढाबे के पास वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण दोनों सड़क किनारे खड़े होकर यातायात कम होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाथड़ी की तरफ से तेज रफ्तार में आई बाइक ने लाल चंद को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क किनारे गिर गया और उसके पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। जगरनाथ ने बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह बाइक समेत भाग गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed