{"_id":"6ac94ecae16f00c8b10c0609","slug":"suspicion-of-fake-ids-being-created-in-the-name-of-revenue-inspectors-in-sadabad-hathras-news-c-58-1-sdb1001-103047-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सादाबाद में राजस्व निरीक्षकों के नाम पर फर्जी आईडी बनने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सादाबाद में राजस्व निरीक्षकों के नाम पर फर्जी आईडी बनने की आशंका
Sat, 10 Oct 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
तहसील सादाबाद के राजस्व निरीक्षकों ने अपने नाम और पद का कथित दुरुपयोग कर फर्जी आईडी बनाए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि इस आईडी के माध्यम से आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। सहपऊ, बिसावर, मई, गुतहरा और सादाबाद क्षेत्र के राजस्व निरीक्षकों ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
राजस्व निरीक्षकों ने अधिकारियों से फर्जी आईडी को तत्काल ब्लॉक या निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आंदोलन के दौरान यह आईडी बनाई गई। राजस्व निरीक्षक संघ इस आंदोलन को नैतिक समर्थन दे रहा है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जानकारी और सहमति के बिना यह आईडी बनाई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इस आईडी से ऑनलाइन प्राप्त प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो रहा है। संबंधित निरीक्षकों को इस गतिविधि की कोई जानकारी नहीं थी।
जांच और कार्रवाई की मांग
राजस्व निरीक्षकों ने आशंका जताई कि बिना समुचित जांच के प्रमाण पत्र जारी होना गंभीर अनियमितता है। यह साइबर अपराध का मामला भी हो सकता है। उन्होंने अधिकारियों से प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। तहसीलदार सोनू बघेल ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। बिसावर के राजस्व निरीक्षक रामनिवास ने शिकायत करने का प्रयास किया, और शनिवार को शिकायती पत्र सौंपा जाएगा।