फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLC election and vote counting to take place under a three-tier security ring

Varanasi News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा एमएलसी चुनाव और मतगणना

Sat, 10 Oct 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
MLC election and vote counting to take place under a three-tier security ring
एमएलसी चुनाव, एयर शो और दुर्गा पूजा की तैयारियों की समीक्षा शुक्रवार को हुई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीएम सत्येंद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ कैंप कार्यालय में बैठक की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाए। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप पुलिस बल की तैनाती रहेगी। एफएसटी के गठन, पुलिस बल की तैनाती और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। मतदान के दौरान मतपेटियों और मतपत्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। बैलेट पेपर की सुरक्षा के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाएगा। मतदान सामग्री के सुरक्षित परिवहन और स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
विज्ञापन

अस्थायी पुलिस थाने बनेंगे, समन्वय जरूरी
पुलिस आयुक्त ने एयर शो के मद्देनजर घाटों पर प्रवेश-निकास मार्गों, ड्रॉपिंग जोन और वीवीआईपी प्रवेश की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सुगम आवागमन के लिए प्रभावी यातायात योजना लागू करने को कहा। वीवीआईपी आगमन के लिए हेलिपैड, पार्किंग क्षेत्र और प्रवेश की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा घेरा और रूट व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आकस्मिक परिस्थितियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार रखने को कहा । निरंतर संवाद और समन्वय बनाकर काम करने को कहा। कहा कि निरीक्षण में जो कमियां हैं उन्हें दूर कराएं। भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और पार्किंग की व्यवस्थाओं के साथ ही गंगा नदी के दोनों तटों और महत्वपूर्ण स्थानों पर अस्थायी पुलिस थाने स्थापित किए जा रहे हैं। आपातकालीन परिस्थितियों के लिए पर्याप्त बल और संसाधन रखने को कहा गया। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी
दुर्गापूजा समेत आगामी पर्वों के दौरान कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्व निर्धारित परंपराओं, तय मार्गों और प्रशासन की व्यवस्था के अनुरूप ही कराए जाएंगे। दुर्गापूजा पंडालों, रामलीला मंचन और रावण दहन स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास की व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए। भीड़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करने को कहा गया। रामलीला, मेले और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती के साथ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। आयोजकों को सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए ताकि यातायात प्रभावित न हो। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, डीसीपी वरुणा राजेश कुमार पांडेय और डीसीपी गोमती जोन नीतू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed