{"_id":"579cefb64f1c1b002a21ece1","slug":"two-arrested-with-alcohol-to-arunachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल की शराब के साथ दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरुणाचल की शराब के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई गई शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग का कहना है कि तस्कर नकली लेबिल लगाकर शराब यूपी में बेचने वाले थे।
विज्ञापन
जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र प्रताप सिंह व आबकारी निरीक्षक अतुल त्रिपाठी ने मुखबिरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोमती पुल के निकट सीतापुर की ओर से आ रही सेंट्रो कार से अरुणाचल प्रदेश की 24 बोतल व्हिस्की और आठ पेटी में चार सौ पौआ देशी शराब बरामद की।
विज्ञापन
इन पर सेल इन अरुणाचल प्रदेश ओनली लिखी हुआ है। कार चालक सेंकी उर्फ शानू निवासी खैराबाद (सीतापुर) व उसके साथी बंटी राठौर निवासी गदियाना चुंगी, सदर बाजार (शाहजहांपुर) ने बताया कि यह शराब मैंगलगंज में लड़ैती देवी पेट्रोल पंप के निकट ढाबे पर पिहानी के युवक ने उन्हें 12400 रुपये में दी है। इसे बेचने के लिए वह शाहजहांपुर लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक के अनुसार यह शराब यूपी के फर्जी लेबिल लगाकर आबकारी विभाग को 24000 रुपये का चूना लगाया जाना वाला था। पुलिस ने सैन्की उर्फ शानू, बंटी राठौर व एक अन्य के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं समेत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दो को जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।