{"_id":"5877c0854f1c1bc156ba8fff","slug":"sp-leader-s-nephew-got-caught-with-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":" सपा नेता का भतीजा रिवाल्वर समेत पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता का भतीजा रिवाल्वर समेत पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
गन
- फोटो : प्रतीकात्मक
मल्लावां। कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर स्थित परहत नगर रेलवे क्रासिंग पर गुुरुवार को रात साढ़े आठ बजे चेकिंग के दौरान सपा नेता के भतीजे को देशी रिवाल्वर के साथ दबोचा गया।
एसएसआई गोपाल नरायन सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम राहुल पाल पुत्र कमल किशोर निवासी गांव सेमरा चौराहा थाना सुरसा बताया है।
आरोपी राहुल सपा नेता सुभाष पाल का भतीजा है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। मालूम हो कि सुभाष पाल को सपा ने पहले मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था लेकिन बाद में उनकी जगह अनीस मंसूरी को उतार दिया है। सुभाष अभी अखिलेश गुट से टिकट की लाइन में हैं।