फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl killed in wall collapse

दीवार ढहने से बालिका की मौत

Wed, 03 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला हरदाोई
ब्ययूराो, अमर उजाला हरदाोई Updated Wed, 03 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Girl killed in wall collapse
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गंगा निवासी हरिकुमार की पुत्री गुड़िया (3) और मेनका (6) मंगलवार की दोपहर घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच उसके पड़ोसी रमेश की कच्ची दीवार ढह गई। इससे उस पर रखा खपरैल नीचे आ गिरा। उसके मलबे में दोनों बालिकाएं दब गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दोनों को मलबे से बहार निकाला गया। तब तक गुड्डी की मलबेे में दबने से मौत हो चुकी थी। मेनका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि हरिकुमार के एक पुत्र और दो पुत्रियां थी। उसका पुत्र विद्यालय गया हुआ था।
विज्ञापन

उधर, माधौगंज क्षेत्र में गांव के बाहर एक युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम इस्माइलपुर जगाई निवासी जयकरन (23) पुत्र रामबक्श का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर लटकता मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। घटना के संबंध में मृतक के भाई अजय पाल ने बताया कि वह शराब का आदी था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed