{"_id":"5b1ac5984f1c1bf46e8b6c70","slug":"81528481176-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरा धमका कर किया महिला के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डरा धमका कर किया महिला के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असलहे के दम पर महिला से दुष्कर्म
- सिर पर बांका मारा, पति को भी पीटा
- पुलिस ने आरोपी समेत पांच के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर असलहे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया कि घटना के बाद पति शिकायत करने गया तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर पति और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति चार जून को बाहर गया था। वह जेठ के घर में थी। रात लगभग नौ बजे घर में घुसे गांव के ही वीरेश ने तमंचा दिखाकर उसे डराया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद पति लौटा तो उसको पूरी बात बताई। पति आरोपी के घर शिकायत करने गया। जहां आरोपी वीरेश ने राहुल, सतेंद्र, विपिन और अंकित के साथ मिलकर उसे मारा पीटा। शोर शराबा सुनकर वह बीच बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उसके सिर पर बांका मार दिया। जिसमेें वह गंभीर रूप घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।