फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पति समेत आठ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

पति समेत आठ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Feb 2019 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
पति समेत आठ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
हरपालपुर। पांच माह पूर्व मारपीट में घायल गर्भवती बेटी की प्रसव के बाद मौत होने के मामले में पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की सुनवाई कर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया। पुलिस ने बुुधवार को पति समेत आठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के सेहरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौहानपुर निवासी बाबूराम ने कोर्ट में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसने बेटी लक्ष्मी की शादी दो साल पहले ग्राम बेहटा-रंपुरा निवासी अमित पुत्र सुंदरलाल से की थी। बताया कि शादी के बाद से दामाद व उसके परिजन दहेज में बाइक, सोने की चेन, अंगूठी व पचास हजार रुपये की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। उसने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों पर कोई असर नहीं पड़ा। 22 सितंबर 2018 को आरोपियों ने उसकी गर्भवती बेटी के साथ मारपीट की। जिससे उसकी बेटी लक्ष्मी की तबीयत बिगड़ गई। लक्ष्मी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां 24 सितंबर को प्रसव के बाद उसकी मौत हो गई। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया था। बुधवार को पुलिस ने बाबूराम की तहरीर के आधार पर आरोपी पति अमित, ससुर सुंदरलाल, सास सुनीता, देवर पवन व पंकज कुमार, देवरानी आरती व रिश्तेदार प्रेमवती एवं मल्लू के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed