फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prime accused in the Meenar Bar pistol-butt attack arrested.

Pilibhit News: मीनार बार में तमंचे की बट से हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Prime accused in the Meenar Bar pistol-butt attack arrested.
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चौराहा स्थित मीनार बार में गाली देने से मना करने पर युवक से मारपीट और तमंचे की बट से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मोहल्ला तुलाराम निवासी हिमांशु रस्तोगी ने शुक्रवार को थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 27 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे वह मीनार बार में मौजूद था। इसी दौरान वहां मौजूद आकाश श्रीवास्तव, संजीव भारती, वंश और अभय ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि संजीव भारती ने तमंचे की बट से हिमांशु के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद बार में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी संजीव भारती को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ हत्या समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed