फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth from Delhi drowns while on a picnic at Lahchura Dam.

Jhansi News: लहचूरा डैम में पिकनिक मनाने आए दिल्ली के युवक की डूबने से मौत

Mon, 31 Aug 2026 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Youth from Delhi drowns while on a picnic at Lahchura Dam.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। झांसी और महोबा जिले की सीमा पर स्थित लहचूरा डैम पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए 37 वर्षीय राहुल का पैर फिसलने से वह डैम के गहरे पानी में डूब गया। लगभग ढाई घंटे चले सघन बचाव अभियान के बाद गोताखोरों ने राहुल का शव बाहर निकाला।
दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी राहुल अपने साथी धनंजय मिश्रा और रोहित कुमार के साथ एक दोस्त के गांव आया था। रविवार शाम करीब 5 बजे तीनों दोस्त लहचूरा डैम के पास कुदरती नजारों का लुत्फ ले रहे थे। इसी दौरान किनारे पर बैठे राहुल का अचानक पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर पानी में जा गिरा। साथी को डूबता देख दोस्तों ने तुरंत शोर मचाया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मामला महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र से जुड़ा था। महोबकंठ पुलिस के साथ लहचूरा थाने की पुलिस बल भी तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कुलपहाड़ के नायब तहसीलदार मुकुल कुमार और थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा व अर्जुन सिंह मौके पर मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों को पानी में उतारा गया। लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने राहुल का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी दिल्ली में परिजनों को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed