{"_id":"6a948d54d37378a2c90d4bf5","slug":"a-man-carrying-a-reward-of-25000-rupees-arrested-in-an-animal-smuggling-case-chandauli-news-c-189-1-svns1012-153817-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पशु तस्करी के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पशु तस्करी के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
सैयदराजा पुलिस के गिरफ्त में ईनामियां बदमाश। स्रोत:-पुलिस
सैयदराजा। स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम ने पशु तस्करी के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी विकास यादव को शनिवार को गिरफ्तार किया। विकास प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के लसार बरौत का निवासी है। पुलिस ने उसे उसके घर के पीछे स्थित बगीचे से पकड़ा है।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि 25 मार्च को पुलिस जेठमलपुर तिराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चंदौली की ओर से बिना नंबर की पिकअप आ रही थी। पुलिस को देखकर सड़क किनारे पिकअप खड़ी कर चालक भाग गया था। तलाशी लेने पर पिकअप में छह मवेशी बरामद हुए थे। विवेचना के दौरान वाहन चालक विकास यादव का नाम सामने आया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र और स्वाट प्रभारी राम जनम यादव के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को आरोपी को उसके घर के पीछे स्थित बगीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में विकास ने बताया कि उसने गंगाधर पांडेय के साथ मिलकर वाहन खरीदा था। दोनों आसपास के इलाकों से मवेशी खरीदने थे। साथ ही छुट्टा पशुओं को एकत्र कर उनकी तस्करी करने की योजना बनाते थे।