फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PRV personnel extinguished the fire in the truck.

Mirzapur News: पीआरवी कर्मियों ने ट्रक में लगी आग बुझाई

Mon, 31 Aug 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
PRV personnel extinguished the fire in the truck.
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में रामटेक चौराहा के पास रविवार देर शाम ट्रक के पिछले हिस्से में लगी आग को पीआरवी कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से बुझा दिया। इससे ट्रक और उसमें लदा सामान क्षतिग्रस्त होने से बच गया। 112 पीआरवी प्रभारी राणा प्रताप यादव ने बताया कि इवेंट से लौटते समय पीआरवी 5880 के कर्मियों को रामटेक चौराहा से करीब 500 मीटर पहले लालगंज की ओर से चुनार जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से में आग लगी दिखाई दी। कर्मियों ने पीआरवी में लगे पीए सिस्टम से आवाज देकर ट्रक को रुकवाया और अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। ट्रक पर मुसम्मी लदा था, जो अनंतापुर, आंध्र प्रदेश से देवरिया जा रहा था। पीआरवी के पायलट दिनेश यादव और कमांडर उमाशंकर सिंह के सूझबूझ और साहस से बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed