फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two youths killed after being hit by a speeding vehicle near HMT.

Panchkula News: एचएमटी के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

Mon, 31 Aug 2026 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed after being hit by a speeding vehicle near HMT.
तेल डलवाकर घर लौट रहे थे जितेंद्र और मुकेश, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पिंजौर के एचएमटी के पास शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो रिश्तेदारों की मौत हो गई। तेल डलवाकर घर लौट रहे जितेंद्र और मुकेश को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। घटना में दोनों युवकों की मौत से परिवारों में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अब्दुल्लापुर निवासी जितेंद्र (22) और रतपुर कॉलोनी निवासी मुकेश (32) के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। शनिवार देर रात दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक में तेल डलवाने के बाद वे रतपुर कॉलोनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एचएमटी के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। जितेंद्र टेलर का काम करता था और उसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। वहीं मुकेश राजमिस्त्री था तथा उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। दोनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जांच अधिकारी चिरंजी लाल ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। पिंजौर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
हादसे की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी। फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed