फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दनपुर के निकट नहर में मिला अधेड़ का शव

दनपुर के निकट नहर में मिला अधेड़ का शव

Sun, 01 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
दनपुर के निकट नहर में मिला अधेड़ का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर के निकट शारदा नहर में अधेड़ का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। ग्रामीणों ने उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर के ग्रामीण रविवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे मवेशियों को पानी पिलाने के लिए नहर की ओर गए थे। उनकी नजर नहर में उतरा रहे शव पर पड़ी। शव बेलों में जाकर फंस गया। ग्रामीणों ने बघौली थाने में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया। गर्दन पर हथियार से वार के निशान देखकर ऐसा लग रहा था कि उसकी हत्या की गई है। वह अंडरवियर पहने था। पुलिस ने ग्रामीणों से शव के बारे में पूछताछ की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बघौली थानाध्यक्ष इरशाद ने बताया कि शव बहकर यहां आया है। शाहजहांपुर के अलावा नहर के रास्ते में पड़ने वाले सभी थाना क्षेत्रों को सूचना दी गई है। शव की फोटो भी थानों को भेज दी गई है। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है।

नहर में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
- गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान, नहीं हो सकी शिनाख्त
- शाहजहांपुर और आसपास के थानों में भेजी गई फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed