{"_id":"5ccf2043bdec22071d1bdc4f","slug":"21557078083-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में एक मई को हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस को एक अन्य आरोपी और दुष्कर्म के दौरान इस्तेमाल की गई कार की भी तलाश है।
लखनऊ रोड स्थित एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी एक मई की शाम गांव में ही स्थित पुराने घर पर गई थी। तभी वहां गांव निवासी प्रदीप कुमार उर्फ छोटू पुत्र चंद्रिका प्रसाद, अरविंद, सोनू वर्मा और रामकुमार वर्मा आ गए थे। चारों मिलकर किशोरी को एक कार में डाल ले गए थे। किशोरी का आरोप था कि कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सुरसा थाना पुलिस ने इस मामले में किशोरी के भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक एसके तिवारी ने बताया कि रविवार सुबह सेमरा चौराहे से प्रदीप कुमार, अरविंद और सोनू वर्मा को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि रामकुमार वर्मा की तलाश में छापा मारा जा रहा है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई कार भी ढूंढी जा रही है।