{"_id":"5afc747a4f1c1b195e8b50b6","slug":"2-accused-arrested-with-5-byke","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की पांच बाइकों समेत दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की पांच बाइकों समेत दो गिरफ्तार
हरदाेई
Updated Wed, 16 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
शातिरों के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि एएसपी पश्चिमी निधि सोनकर, सीओ हरियावां रविंद्र सिंह के साथ शाहाबाद के प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम बाइक चोरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थे। शाहाबाद के प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम को बुधवार सुबह मुखबिर से जानकारी मिली कि शाहजहांपुर रोड पर बंद पड़ी राइस मिल के निकट दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। दोनों शातिरों ने अपना नाम राम सिंह पुत्र धनपाल ठाकुर निवासी ग्राम गढ़ेपुर कोतवाली शाहाबाद और मिंटू ठाकुर पुत्र चेतराम निवासी ग्राम ऐलिमपुर थाना मझिला बताया। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। गिरफ्त में आए राम सिंह पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें तीन मुकदमे शाहजहांपुर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं।
शाहजहांपुर और बदायूं से चुराई थीं बाइकें
शातिरों ने बताया कि 10 मई को जिला जेल के पास स्थित मैरिज हाल से स्पलेंडर प्लस (ग्रे कलर) बाइक चुराई थी। 3 जुलाई 2017 को शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन के निकट से काले रंग की बाइक, सिल्वर कलर की प्लेटिना बाइक शाहजहांपुर से, बदायूं से ग्रे कलर की पैशन प्रो बाइक चोरी की थी। शाहजहांपुर के दुर्गा होटल के बाहर से भी 28 फरवरी 2018 को बाइक चोरी की थी। उक्त सभी बाइक पुलिस ने बरामद कर ली हैं।
लूट की घटनाओं का भी खुलासा
एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बाइक चोर शातिर लुटेरे भी हैं। शातिरों ने बताया कि सात मई 2018 को राम सिंह ने अपने साथियों छोटे उर्फ रविंद्र उर्फ राघवेंद्र पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम भरखनी थाना पाली व शैलेंद्र उर्फ सल्लू पुत्र शिवरतन निवासी ग्राम नेवादा थाना पचदेवरा के साथ मिलकर दरियाबाद नहर रोड भरखनी पर चार हजार रुपये, मोबाइल और बाइक के कागजात लूटे थे। आठ मई 2018 की सुबह भी इन लोगों ने एक महिला से कान के झाले दरियाबाद अनंगपुर के बीच लूटे थे। राम सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर जनपद के रोजा थाना क्षेत्र में अर्जुनपुर बरम्हौला सिसौआ बैंक के पास साथियों संजीव, छोटे उर्फ रविंद्र के साथ मिलकर 30 हजार रुपये की लूट की घटना भी की थी।