फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   आठ माह पहले ससुराल में आग से झुलसी विवाहिता की मायके में मौत

आठ माह पहले ससुराल में आग से झुलसी विवाहिता की मायके में मौत

Sun, 19 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
आठ माह पहले ससुराल में आग से झुलसी विवाहिता की मायके में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मल्लावां। आठ माह पहले ससुराल में संदिग्ध हालात में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता ने मायके में शनिवार रात दम तोड़ दिया। परिजनों ने मई 2018 में दहेज उत्पीड़न और जलाकर मार डालने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन शव लेकर रविवार सुबह मल्लावां कोतवाली पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी विमलेश मजदूरी करता है। एक दिसंबर 2017 को उसकी पत्नी सुनीता देवी (25) संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गई थी। अकबरपुर स्थित घर में हुई घटना के बाद परिजन सुनीता को लेकर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर लखनऊ ले गए थे। उपचार के दौरान जब स्थिति थोड़ी सुधरी तो सुनीता का भाई अनिल कुमार पुत्र संतकुमार निवासी ग्राम व पोस्ट खंभौली जनपद उन्नाव उसे घर ले गया। आठ मई को परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सुनीता का विवाह सात जुलाई 2016 को विमलेश के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति विमलेश, ससुर चेतराम, जेठ मिथलेश दहेज की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर एक दिसंबर 2017 को इन लोगों ने सुनीता को जलाकर मार डालने की कोशिश की। मल्लावां कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार रात सुनीता ने मायके में दम तोड़ दिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


झुलसी विवाहिता ने मायके में दम तोड़ा
- आठ माह पहले ससुराल में हुई थी घटना
- मई में दर्ज कराई थी जलाकर मार डालने के प्रयास की रिपोर्ट
- परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed