फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ससुराल में युवक की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या

ससुराल में युवक की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या

Tue, 27 Jun 2017 05:15 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में युवक की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या
अमर उजाला ब़्यूरो
विज्ञापन

हरदोई।
पिहानी कोतवाली के कोटरा गांव में ससुराल आए युवक की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवक ऐठाखेड़ा गांव का निवासी था। सोमवार को पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था। ससुरालीजन शव को पीएचसी पर एबुंलेंस में छोड़कर फरार हो गए। पिता का कहना है उसकी गर्दन सूजी हुई थी। मृतक के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

थाना क्षेत्र के ऐठाखेड़ा गांव निवासी रामलाल का पुत्र कमल किशोर तीन बहनों में इकलौता था। उसकी शादी एक वर्ष पहले थाना क्षेत्र के कोटरा गांव में रामनरेश की पुत्री उमा देवी के साथ हुई थी। रामलाल ने बताया ससुर रामनरेश 20 दिन पहले उमा को विदा करा ले गए। 22 जून को रामनरेश ने कमल किशोर को फ ोन कर विदा करा ले जाने की बात कही। कमल किशोर उसी दिन ससुराल कोटरा पहुंचा। जहां पर वह रात भर रुका। सुबह ससुरालीजनों ने उसकी बाइक लेकर उसे भगा दिया। कमल किशोर पैदल ही घर गया। पिता ने बताया 26 जून की सुबह ससुर रामनरेश ने फिर फोन कर विदा करा ले जाने को कहा था। सोमवार सुबह 10 बजे कमल किशोर ससुराल कोटरा गया था। उसी रात करीब 9 बजे ससुर ने रामलाल को फोन पर कमल किशोर की तबीयत खराब होने की जानकारी दी और पिहानी सीएचसी पर आने को कहा । रामलाल ने बताया करीब 10 बजे वह घर से सीएचसी पहुंचा तो कमल किशोर का शव एंबुलेंस के अंदर पड़ा था। ससुरालीजन मौके से फरार थे। मृतक के पिता ने बताया उसका गला सूजा हुआ था। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी, जिसमें ससुरालीजनों पर प्रताड़ित कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है । सूत्रों की मानें तो कमल किशोर के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन


- ससुराल में युवक की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या
- पिहानी कोतवाली के ऐठाखेड़ा गांव का निवासी था युवक
- सोमवार को पत्नी को विदा कराने गया था ससुराल
- पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed