{"_id":"5b91766c867a557ec31fa434","slug":"101536259692-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने पर किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने पर किशोर की मौत
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लोनार(हरदोई)। बुखार से पीड़ित किशोर को परिजन पड़ोस के गांव में रहने वाले झोलाछाप के घर ले गए। झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद बालक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर निवासी बटेश्वर ने बताया कि बुधवार की शाम पोते सन्यासी (16) पुत्र नीरज को तेज बुखार आया था। वह उसे पड़ोस के गांव में रहने वाले झोलाछाप के घर ले गए। झोलाछाप ने सन्यासी को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद सन्यासी के मुंह से झाग निकलने लगा। उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए।
घर आकर यूपी 100 को फोन किया। पुलिस ने गांव में आकर घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। गुरुवार की दोपहर परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ लोनार पोशीराम शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी। जांच के लिए पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने पर किशोर की मौत
- बुखार से पीड़ित था देवपुर का बालक
- परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का किया अंतिम संस्कार