फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

अवैध शस्त्र बनाते दो गिरफ्तार

Thu, 30 Sep 2021 05:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने तमंचा बनाते दो लोगों को दबोचा है। मौके से चार तमंचे और एक अधबना तमंचा और उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिह ने बताया कि बेनीगंज कोतवाल विद्यासागर पाल को सूचना मिली थी कि कटिघरा के जंगल में अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ जंगल में दबिश दी। मौके से बेनीगंज कस्बे के अहिरनटोला निवासी रहमत अली और संडीला कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर निवासी अनिल को शस्त्र बनाते गिरफ्तार किया गया। मौके से चार तमंचे, एक अधबना तमंचा, लोहे की चार नाल और शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किया गया रहमतअली पूर्व में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है, एक वर्ष पहले उसे अच्छे आचरण के चलते जेल से रिहा किया गया था, लेकिन बाहर आते ही वह फिर से अवैध शस्त्र बनाने के धंधे में लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed