{"_id":"67869b0adfd4d81aa805d914","slug":"cricketer-amit-became-a-source-of-inspiration-for-the-youth-hardoi-news-c-213-1-hra1004-125402-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: युवाओं के लिए प्रेरणा स्राेत बने क्रिकेटर अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: युवाओं के लिए प्रेरणा स्राेत बने क्रिकेटर अमित
विज्ञापन
क्रिकेट खिलाड़ी अमित यादव का घर आने पर स्वागत करते परिजन।
- फोटो : क्रिकेट खिलाड़ी अमित यादव का घर आने पर स्वागत करते परिजन।
हरदोई। दिल में लगन और मेहनत करने का जज्बा कर लिया जाए तो बड़ी से बड़ी उपलब्धि को आसानी से पाया जा सकता है।
ऐसा ही कुछ जिले के होनहार क्रिकेटर ने करके दिखाया। आशानगर निवासी युवा क्रिकेटर ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते बीसीसीआई की ओर से होने वाले कई मैचों में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया। मैच खेलकर लौटे युवा क्रिकेटर का परिजनों और साथी खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया।
शहर के आशानगर निवासी देवेंद्र यादव के पुत्र अमित यादव का रूझान शुरू से क्रिकेट की तरफ रहा। क्रिकेट के प्रति दीवानगी ही उन्हें आज इस मुकाम पर लेकर आई है। वह जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। अमित ने हरदोई का नाम रोशन कर दिया। क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर कई बार उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होने का प्रयास किया, लेकिन स्थान न मिलने पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अरूणांचल प्रदेश की टीम में स्थान पाया। अरूणांचल प्रदेश की ओर से उन्होंने रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी खेली।
इन मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हें देवधर और दिलीप ट्रॉफी में भी खेलने का मौका मिल सकता है। अमित ने बताया कि उनका पूरा ध्यान क्रिकेट की तरफ है, कोशिश करेंगे कि बेहतरीन प्रदर्शन कर आईपीएल भी खेलें और इंडिया टीम में जगह बनाए। जिले के युवाओं को उनमें अपना रोल मॉडल नजर आ रहा है। घर आने पर उनका बैंडबाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।