फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congressmen demonstrated with farmers

गन्ना किसानों का भुगतान कराए सरकार

Thu, 19 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 19 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated with farmers

निजी चीनी मिलों द्वारा गन्ने का शत प्रतिशत भुगतान कराने सहित कई मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चेतावनी दी कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को न माना गया तो जिले भर में कांग्रेसी बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि मौजूदा सपा सरकार गन्ना किसानों के विरोध में कार्य कर रही है। पार्टी को किसानों और उनके परिजनों की कोई चिंता नहीं है। उसे हर दशा में गन्ना किसानों का भुगतान करना होगा। पार्टी प्रवक्ता डा. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में निजी चीनी मिलों की मनमानी को नहीं चलने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


चीनी मिलें गन्ना किसानों संग सौतेला व्यवहार करती हैं तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। किसानों की लड़ाई सड़कों पर उतर कर की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की तथा राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में सभी गन्ना किसानों के भुगतान के साथ 18 प्रतिशत ब्याज, निजी चीनी मिलों के प्रबंधकों द्वारा किसानों को बीज, खाद उपलब्ध कराने, भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के  प्रबंधकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल, सत्यबोध प्रकाश, रमेश मिश्रा, गुफरान कौसर, जमील अहमद, सुहैल अहमद, श्याम प्रकाश शुक्ल, अजीत सिंह, अजहर यार खां, भुट्टो मियां, विनोद मिश्रा, शाहीन फातिमा, श्याम प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed