फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Car rams into stationary truck on Ganga Expressway; two dead, including a child.

Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी कार, मासूम समेत दो की मौत

Sat, 01 Aug 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Car rams into stationary truck on Ganga Expressway; two dead, including a child.
फोटो-11-पाली पीएचसी पर जानकारी लेते पाली के प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा। संवाद
पाली। गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को पचदेवरा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर के पास खड़े ट्रक में पीछे से कार जा घुसी। घटना में कार चालक और ढाई साल की मासूम की मौत हो गई। हादसे में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दंपती को मेडिकल कॉलेज हरदोई से उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

मूलरूप से प्रतापगढ़ के रानीगंज निवासी जटाशंकर (63) दिल्ली के सेक्टर-59 में रहते थे। प्रतापगढ़ में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार की मौत शुक्रवार रात हो गई थी। इसकी जानकारी पर जटाशंकर अपने दामाद रानीगंज निवासी आलोक मिश्रा (36), बेटी पूजा मिश्रा (31) और नातिन अद्विका (ढाई वर्ष) के साथ शनिवार को गंगा एक्सप्रेसवे से प्रतापगढ़ जा रहे थे। दिल्ली से ही उन्होंने टैक्सी किराये पर ली थी। टैक्सी अयोध्या निवासी पवन शुक्ला (40) चला रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लगभग नौ बजे टैक्सी गंगा एक्सप्रेसवे पर फत्तेपुर के पास किलोमीटर संख्या 270 और 271 के बीच कट पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। पवन और अद्विका की मौके पर ही मौत हो गई। जटाशंकर, आलोक और पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को पाली पीएचसी लाया गया। यहां से इन लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज से पूजा और आलोक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब तक चालक ट्रक लेकर भाग निकला था। आसपास के लोगों से जानकारी की जा रही है। मृतक के परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
विश्राम लेन में ट्रक खड़ा कर समोसा खाने चला गया था चालक
सूत्रों के मुताबिक ट्रक मेरठ से प्रयागराज जा रहा था। फत्तेपुर के पास ओवरब्रिज खत्म होते ही पड़ने वाली विश्राम लेन पर चालक ने ट्रक खड़ा किया था। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार चालक ओवरब्रिज खत्म होने पर बने कट को समझ नहीं पाया और इसी वजह से हादसा हो गया।

फोटो-11-पाली पीएचसी पर जानकारी लेते पाली के प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा। संवाद

फोटो-11-पाली पीएचसी पर जानकारी लेते पाली के प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed