{"_id":"690cd8512282e4c01a01c173","slug":"bike-riding-friends-hit-by-pickup-one-dead-hardoi-news-c-213-1-hra1006-139912-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक सवार दोस्तों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक सवार दोस्तों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
फोटो-13- शादाब। फाइल फोटो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मार्ग पर गुरुद्वारा के सामने पिकअप ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार दोपहर को हुई घटना में घायल दोस्तों को सीएचसी ले जाया गया। यहां से एक को मेडिकल कॉलेज और फिर सौ शैया अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के तौकलपुर निवासी शादाब (25) हिमाचल प्रदेश में एक फैक्टरी में काम करते थे। पिता भूरे खां के मृताबिक, शादाब 30 अक्तूबर को गांव आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर वह बाइक से घरेलू सामान लेने के लिए हरिहरपुर जा रहे थे। उनके साथ गांव निवासी उनके दोस्त सोनू (19) भी थे। शादाब बाइक चला रहे थे। इस दौरान तौकलपुर के पास ही गुरुद्वारे के सामने पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों दोस्त सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण शादाब के सिर में गंभीर चोटें आईं जबकि सोनू को मामूली चोटें आईं।
दोनों को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने शादाब को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां अख्तर जहां पुत्र का शव देखकर बिलख पड़ीं। शादाब की एक छोटी बहन रोशन जहां हैं। वह अविवाहित थे। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पिकअप कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।