{"_id":"0f7c04a087bfe14ee117ae939e62cf95","slug":"angry-banamu-people-demonstrating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खफा बानामऊ के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खफा बानामऊ के लोगों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओसी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाकर
विज्ञापन
सवायजपुर के ग्राम बानामऊ के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में
जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ
कानूनी कार्रवाई एवं एसओसी द्वारा जारी किए गए निर्देशों को तत्काल प्रभाव
से रुकवाए जाने की मांग की।
सवायजपुर के ग्राम पंचायत बानामऊ के ग्रामीण नत्था और गिरीशचंद्र आदि ने ज्ञापन से पूर्व बताया कि उनके ग्राम में चक अपीलों की सुनवाई करीब एक साल से की जा रही है। अभी तक ग्राम बानामऊ की चक अपीलों में आदेश पारित नहीं किए गए हैं। चक आदेशों के नाम पर धन उगाही की जा रही है।
आरोप लगाया कि चक अपीलों के आदेशों की मियाद मात्र 15 दिन होती है और बहस सुनने के बाद आदेश 15 दिन में करना जरूरी होता है, जबकि एसओसी ने करीब चार माह पूर्व बहस सुनने के बाद आज तक आदेश पारित नहीं किए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एसओसी मनमाने तरीके से अपने स्टाफ की मदद से गरीब काश्तकारों से उगाही करते हैं।
इस दौरान ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि एसओसी ग्राम बानामऊ की चक अपीलों में आदेश करने के नाम पर भ्रष्टाचार मचाकर धन उगाही कर रहे हैं।
इस दौरान ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी भी की तथा एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर एसओसी के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने एवं उनके द्वारा इस ग्राम सभा में किए गए आदेशों को रुकवाने की मांग की गई।
इस मौके पर मनोज कुमार, रामबाबू, बृजेश कुमार, मुकेश चंद्र, विमलेश, लालता प्रसाद, सहदेव और शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।