{"_id":"68cee7366c66c74b380b9440","slug":"after-being-bitten-by-a-snake-the-young-man-took-the-snake-to-the-chc-hardoi-news-c-213-1-hra1006-137708-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सांप डसने के बाद युवक सांप लेकर पहुंचा सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सांप डसने के बाद युवक सांप लेकर पहुंचा सीएचसी
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के सदरियापुर गांव में शनिवार सुबह एक युवक को सांप ने डस लिया। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया। वह उसे लेकर सीएचसी पहुंच गया। सांप देखकर सीएचसी में हड़कंप मच गया। सीएचसी में युवक का इलाज किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के सदरियापुर गांव निवासी सत्यदेव (24) खेती करते हैं। उन्होंने मूंगफली की खेती कर रखी है। सत्यदेव के मुताबिक शनिवार सुबह वह खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान उनकी उंगली पर सांप ने काट लिया। काटकर भागते सांप को सत्यदेव ने पकड़ लिया। आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों ने इलाज कराने की सलाह दी।
सत्यदेव सांप को लेकर सीएचसी पहुंच गया। चिकित्सक ने सबसे पहले सत्यदेव से सांप को बाहर करने को कहा। वहां कुछ लोगों ने सांप को पकड़कर मार दिया। चिकित्सक रविकांत शर्मा ने सत्यदेव का इलाज किया।