फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Administration prepared to deal with flooding

बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन तैयार

Wed, 20 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 20 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Administration prepared to deal with flooding
बाढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार है। अधिकारियों को जिम्मेदारी देने के साथ 41 बाढ़ चौकियां भी तय कर दी गई हैं। बोट और मोटरबोट की व्यवस्था के निर्देश दिए जा चुके हैं। तहसील, ब्लाक के अधिकारियों के साथ पूर्ति व स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी निर्धारित हो गई है।

विज्ञापन


हरदोई जिला बाढ़ को लेकर संवेदनशील है। इसमें सवायजपुर और बिलग्राम तहसील क्षेत्र अतिसंवेदनशील माने जाते हैं। वर्ष 2011 में ये क्षेत्र भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए थे। तत्कालीन सरकार के मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने हेलीकाप्टर से हालात का जायजा लिया था। इस साल फिर अच्छी बारिश के आसार हैं। दो दिन पहले पहाड़ों पर भीषण बारिश की चेतावनी भी दी जा चुकी है। पिछले दिनों नरौरा बांध से पानी छोडे़ जाने से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इस सिलसिले में बुधवार को लखनऊ में बैठक भी होनी है। बाढ़ से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने जो खाका तैयार किया है उसके अनुसार सभी पांच तहसीलों में 41 बाढ़ चौकियां बनाई जाएंगी। इनकी निगरानी की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार, संबंधित ब्लॉक के बीडीओ, एडीओ और कानूनगो की होगी। विकास और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों के लिए चना, गुड़, आटा, नमक, मोमबत्ती, माचिस और केरोसिन की व्यवस्था प्रशासन कराएगा। बाढ़ पीड़ितों के लिए दवाएं स्वास्थ्य विभाग और पशुओं के लिए चारा पशु चिकित्साधिकारी उपलब्ध कराएंगे। निजी और ग्राम सभाओं की 278 बोट लगाई जाएंगी। बिलग्राम में एक मोटरबोट भी लगेगी। बोट दुरुस्त कराने के निर्देश डीएम ने अधिकारियों को दे दिए हैं। पूर्ति विभाग को बाढ़ कैंप के करीबी राशन दुकानों पर 500 लीटर केरोसिन भी रिजर्व रखने को कहा गया है।

सैन्य अफसरों के साथ हो चुकी है बैठक
जिला प्रशासन की सेना के अधिकारियों के साथ दो बार बैठक हो चुकी है। सैन्य अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर जायजा भी लिया था। जरूरत पड़ने पर पीएसी और सेना भी लगाई जाएगी।


कटरी परसौला के सरकारी स्कूल बंद
बिलग्राम। गंगा में पानी बढ़ने के साथ कटान भी तेज हो गया है। कटरी परसौला गांव में गंगा प्राथमिक विद्यालय के करीब तक पहुंच गई हैं। नदी और स्कूल के बीच कुछ फीट की दूरी बची है। इस गांव का जूनियर स्कूल भवन पिछली बाढ़ में बह गया था, तब से जूनियर स्कूल प्राथमिक स्कूल के भवन में चलता है। अब प्राथमिक स्कूल भी कटान की चपेट में है। अगर ऐसे ही कटान होता रहा तो स्कूल भवन नदी में समा जाएगा। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कटान रसोई के करीब तक पहुंच गई है, इसलिए स्कूल में अवकाश कर दिया गया है। पड़ोस का नजदीकी स्कूल देखा जा रहा है, वहीं इस स्कूल की कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed