{"_id":"686d59747478f3bee40b486b","slug":"a-young-man-who-was-depressed-after-his-wifes-death-committed-suicide-hardoi-news-c-213-1-hra1006-133999-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में चल रहे युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में चल रहे युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
हरपालपुर। छह साल पहले पत्नी की मौत होने के बाद से अवसाद में चल रहे युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कैखाई गांव में मंगलवार सुबह शव मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए।
कोतवाली क्षेत्र के कैखाई गांव निवासी राम रहीस (45) खेती करते थे। परिजनों के मुताबिक छह साल पहले प्रसव के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। तब से राम रहीस अवसाद में रहते थे। मंगलवार सुबह गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल के पास विश्राम के खेत में आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से उनका शव लटका मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। भाई रामबक्श ने बताया कि राम रहीस के परिवार में दो पुत्र रोहित व मोहित हैं। कोतवाल बालकृष्ण मिश्र ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।