फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man A young man died in a road accident while going to his in-laws' house.is in-laws' house.

Hardoi News: ससुराल जाते समय सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Mon, 08 Dec 2025 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
A young man A young man died in a road accident while going to his in-laws' house.is in-laws' house.
हरदोई। सड़क हादसे में घायल युवक की सोमवार सुबह पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर में घर पर मौत हो गई। बीती 29 अक्तूबर की शाम हरदोई-पिहानी मार्ग पर झौनीपुरवा के पास बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढ़वापुर के मजरा रसूलपुर निवासी सरोज (29) खेती करते थे। पिता लालाराम के मुताबिक, सरोज की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के झौनीपुरवा में है। सरोज और उनकी पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। इन दिनों उनकी पत्नी मायके में रह रही थीं। 29 अक्तूबर की शाम सरोज बाइक से अपने ससुराल ससुर राजेंद्र और पत्नी से मिलने जा रहे थे। इस दौरान झौनीपुरवा के पास ही उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। परिजन उन्हें सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। वहां उनका इलाज कराया जा रहा था।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले उनकी हालत में सुधार होने पर परिजन सरोज को घर ले आए थे। उनका घर में ही इलाज कराया जा रहा था। सोमवार सुबह अचानक सरोज की हालत बिगड़ गई। परिजन वाहन की व्यवस्था कर रहे थे। इस दौरान सरोज ने दम तोड़ दिया। सरोज की कोई संतान नहीं थी। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed