फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A truck collided with a Bolero and crushed a bike rider.

Hardoi News: बोलेरो को टक्कर मार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

Fri, 03 Jul 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
A truck collided with a Bolero and crushed a bike rider.
हरदोई। बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार रात बोलेरो को टक्कर मारते हुए ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। कुछ दूर तक युवक ट्रक में फंसकर घिसटता चला गया और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़करभाग निकला।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के तेरवा निवासी दिलशार (34) की बघौली बाजार में दूध डेयरी थी। पिता जब्बार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात डेयरी बंद कर दिलशार बाइक से गांव जा रहा था। बघौली प्रताप नगर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। इसके कारण वह बाइक समेत वहीं पड़ा था। उसके पास ही सवारियों से भरी एक बोलेरो भी खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने पहले बोलेरो में टक्कर मारी और फिर दिलशार को रौंद दिया। दावा है कि काफी दूर तक ट्रक में फंसकर दिलशार घिसटता चला गया। इस दौरान रेलवे क्रासिंग का बूम भी क्षतिग्रस्त हो गया। दिलशार को कछौना सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed