फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A million looted by miscreants dealer

बदमाशों ने व्यापारी से एक लाख लूटे

Mon, 16 Mar 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 16 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
A million looted by miscreants dealer

मंडी से वापस घर जा रहे गल्ला व्यापारी से मटियामऊ

विज्ञापन
मोड़ पर बदमाशों ने नाजायज असलहे के दम पर एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव मुचुवापुर निवासी सुरेश पुत्र वनवारी लाल की माधौगंज मंडी में राधा ट्रैक्टर्स के नाम से आढ़त की दुकान है। जहां से वह दोपहर में माधौगंज मटियामऊ मार्ग से होकर अपनी कार से घर वापस जा रहे थे।

मटियामऊ गांव के पास स्थित अजीज मियां की मजार के सामने चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला करके रोक लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद असलहे की दम पर व्यापारी के पास से एक लाख रुपये की नगदी लूट ली। चीख पुकार मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाश फरार हो गए।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की और दो लोगाें को पूछताछ के  लिए हिरासत में लिया, जबकि पीड़ित ने दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक  रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

पीड़ित के भाई सपा ब्लाक अध्यक्ष शिवमोहन ने बताया कि यदि पुलिस ने शीघ्र रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा नहीं किया तो वह समर्थकों के साथ पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस बारे में कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed