{"_id":"37-98122","slug":"Hardoi-98122-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौवंश की सूचना पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौवंश की सूचना पर हंगामा
Hardoi
Updated Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई/बघौली। लालपालपुर पशु बाजार से गौकशी को भारी संख्या में मवेशियों को ट्रक से ले जाने की सूचना पर भाजपा जिला संयोजक राजीव रंजन मिश्र समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, जिस पर वाहन सवार लोग गौवंशों को छोड़ भागे, पर एक बोलेरो दलदल में फंस गई, जिसे छोड़ आरोपी फरार हो गए। भाजपाइयों ने बोलेरो पर एक राजनीतिक दल का झंडा देख हंगामा करना शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कार्रवाई की बात कहीं, जिस पर जिला संयोजक कोतवाली पहुंचे और रात 1:45 बजे अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई। सुबह तक कार्रवाई न होने से खफा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जानकारी पर एसडीएम व सीओ पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुला। बघौली क्षेत्र के लालपालपुर में लगने वाले पशु बाजार से बीते दिन पशु तस्करों ने कुछ गौवंश लिए थे। इन गौवंशों को ट्रक से ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच शाम साढ़े सात बजे भाजपा जिला संयोजक को सूचना मिली। कुछ ही देर में वह अखिलेश पाठक, सुनील शुक्ला, अरविंद शुक्ला, अजीत सिंह बब्बन, संजीव खरे आदि के साथ मौके पर पहुंचे।
भाजपाइयों को आता देख गौवंश तस्कर वाहन लेकर भागने लगे, पर एक बोलेरो दलदल में फंस गई। जिस पर एक राजनीतिक दल का झंडा लगा था। भीड़ को आता देख सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर एसएसआई मौके पर पहुंचे, पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज न होने की बात कहकर मामले को टालना चाहा, पर भाजपाई नहीं माने। जिला संयोजक राजीव रंजन मिश्र शहर कोतवाली आए और अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई। वापस लौटे तो दो सिपाही देख उखड़ गए। उन्होेंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डेरा डाल दिया। सुबह मामले की भनक लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और साढ़े नौ बजे हरदोई लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जानकारी पर एसडीएम शिवशंकर गुप्ता, सीओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने मांग की कि यहां लगने वाले मेले का लाइसेंस समाप्त हो और गौवंश की तस्करी रोकी जाए, जिस पर एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाम खुल सका। जाम में एक वीआईपी गाड़ी भी फंसी रही। पुलिस ने बरामद गौवंशों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया और बोेलेरो को क ब्जे में ले लिया।