{"_id":"76213","slug":"Hardoi-76213-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो लाख के गबन में कार्यवाहक डाकपाल पर रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो लाख के गबन में कार्यवाहक डाकपाल पर रिपोर्ट
Hardoi
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद(हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के गांव उधरनपुर स्थित उपडाकघर में तैनात कार्यवाहक डाकपाल के खिलाफ खाताधारकोें के करीब 1.78 लाख रुपए का गोलमाल करने पर डाक निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई विद्यासागर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर, डाक अधीक्षक वीके सिंंह ने बताया कि आरोपी की संपत्ति कुर्क कराकर पैसा वसूला जाएगा। उन्होंने उसके विरुद्ध कार्यवाही की संस्तुति भी की है।
उधरनपुर में कार्यवाहक डाकपाल के पद पर तैनात रहे कौशल किशोर श्रीवास्तव पर आरोप है कि वर्ष 2011 मेें अनुबंध (अ) में वर्णित 25 आरडी खातों में जमाकर्ताओें से पैसा लेकर उनकी पास बुक में इंट्री कर दी और डाकघर की मोहर भी लगा दी। जबकि पैसा खाते में जमा नहीं किया । इसी तरह 48 खातादारों से रुपए लेने के बाद भी डाकघर के लेखा मेें दर्ज नहीं किय गया। जांच में 1.35 लाख का गोलमाल किया गया। अनुबंध (स) की सूची में दो बचत खातों से 3800 रुपए की हेराफेरी की गई। इस तरह करीब 1,78,498 रुपए का गोलमाल कर विभाग को क्षति पहुंचाई। जानकारी मिलने पर डाक अधीक्षक के निर्देश पर जांच पड़ताल की गई। जिसमें आरोप सही पाए जाने पर डाक निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने कार्यवाहक डाकपाल के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई। डाक अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में कर्मचारी को पहले ही निलंबित किया गया था। उन्होंने बताया कि कार्यवाहक डाकपाल के खिलाफ भी कार्यवाही की संस्तुति की गई है।