{"_id":"75809","slug":"Hardoi-75809-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर चलाना भी जानेंगे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर चलाना भी जानेंगे कर्मी
Hardoi
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। अब समाज कल्याण विभाग भी पूर्णतया कंप्यूटरीकृत होने वाला है और विभाग के कर्मचारी भी कंप्यूटर पर ही काम करते नजर आएंगे। जिसके लिए सभी कर्मियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देना भी शुरू करा दिया गया है। शनिवार से कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
समाज कल्याण विभाग में अभी तक पेंशन की जानकारी करने आने वाले लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता था, वहीं विभागीय कर्मियों को अभिलेख पलटने में माथा पच्ची करना पड़ती थी, पर अब जल्द ही विभाग के सभी कर्मचारी हाथों में माउस व कीबोर्ड पर अंगुलियों दौड़ा कर पेंशनरों की परेशानियों को सुलझाते दिखाई देंगे। वैसे भी समाज कल्याण विभाग को बीते कई वर्षों से कंप्यूटराइज्ड करने पर विचार हो रहा था। इसी योजना को अब मूर्त रूप दिया जा रहा है और विभाग में हर पटल पर कंप्यूटर लगाने को सामग्री तो मंगा ही ली गई, वहीं अब कर्मियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने पर भी काम शुरू हो गया है।
इस बाबत शासन से भी निर्देश आ गए हैं और शासन से चयनित संस्था के द्वारा शनिवार से कर्मियों का कंप्यूटर प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। समाज कल्याण अधिकारी शंभू शरण श्रीवास्तव ने बताया कि अब सभी योजनाएं कंप्यूटर पर ही आ गई हैं, ऐसे में कर्मियों को कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है, इसलिए सभी कर्मियों को कुल 80 घंटे का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महात्मा गांधी मार्ग स्थित कंप्यूटर संस्था पर कर्मचारी प्रतिदिन दो घंटे का प्रशिक्षण लेने जाएंगे, जिसकी शुरुआत शनिवार से हो गई है।