{"_id":"75630","slug":"Hardoi-75630-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान निलंबित
Hardoi
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड बावन के ग्राम मम्मरपुर में संचालित राशन वितरण की दुकान अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दी गई है। एसडीएम सदर ने कोटा निलंबित करने के साथ ही संचालक से स्पष्टीकरण तलब किया है, जबकि कोटे का संबद्धीकरण तत्योरा ग्राम पंचायत की दूसरी राशन की दुकान से कर दिया गया है।
वितरण में अनियमितता बरतना ब्लाक बावन के मम्मरपुर के कोटेदार पर भारी पड़ गया है। ग्रामीणों को समय से राशन न देना और जब कभी राशन देना तो उसमें भी मानक से कम राशन देने के मामले में कार्रवाई की गई है। ज्ञात हो कि कोटेदार की अनियमितता से तंग आकर गांव के लोगों ने शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने कोटेदार ज्ञानवती द्वारा खुद न चलवाकर दूसरे द्वारा कराने तथा कार्डधारकों को प्रति कार्ड नौ किलो गेहूं व 15 किलो चावल दिया जा रहा था, जबकि अप्रैल में चीनी और मिट्टी तेल का वितरण नहीं किया गया। शिकायत पर हुई जांच में खुलासा हुआ कि 30 अप्रैल को कोटेदार द्वारा खाद्यान्न का उठान भी नहीं कराया गया। जिस पर गंभीर अनियमितताएं बताते हुए एसडीएम सदर रजितराम प्रजापति ने गांव का कोटा निलंबित कर दिया और कोटेदार से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण तलब किया है। जवाब न देने पर अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।