फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ट्रांसफार्मर ट्राली पलटी, बत्ती गुल

ट्रांसफार्मर ट्राली पलटी, बत्ती गुल

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर के बड़े चौराहे पर मंदिर के निकट रखे ट्रांसफार्मर में आग लगने से महात्मा गांधी मार्ग समेत आसपास मोहल्ले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। वैकल्पिक व्यवस्था में आया मोबाइल ट्रांसफार्मर भी देर रात सड़क पर ट्राली समेत पलट गया। नतीजतन पूरी रात लोगों को गर्मी में ही गुजारनी पड़ी। ट्रांसफार्मर पलटने से उसमें भरा तेल पूरे चौराहे पर फैल गया। सोमवार को ट्रांसफार्मर व ट्राली उठवाकर स्थाई ट्रांसफार्मर रखवा दिय गया। जिसके बाद आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन

रविवार को बड़े चौराहे पर मंदिर के निकट रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। इससे कई क्षेत्रों की बिजली गुल रही थी। वहीं वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चौराहे पर मोबाइल ट्रांसफार्मर भी लगा दिया गया था, लेकिन रात में सड़क पर गड्ढे के कारण ट्राली ट्रांसफार्मर सहित पलट गई। इस वजह से जहां एक ओर महात्मा गांधी मार्ग पर एक बार फिर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं ट्रांसफार्मर का तेल भी पूरे चौराहे पर फैल गया। ट्रांसफार्मर पलटने की जानकारी सुबह बिजली विभाग को दी गई। जिस पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर का तेल एकत्रित करने में तो मशक्कत की वहीं क्रेन की मदद से ट्रांसफार्मर को उठवाया और यथास्थान पर स्थाई ट्रांसफार्मर भी लगवाया। वहीं आपूर्ति दोपहर में करीब 12 बजे के बाद सुचारु की जा सकी। अवर अभियंता आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्राली गिराने वालों की जानकारी नहीं हो सकी है हालांकि इससे ट्रांसफार्मर को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed