{"_id":"65e0ca870519b012e501dd3e","slug":"81-passed-the-interview-and-got-the-job-hardoi-news-c-213-1-hra1001-111283-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साक्षात्कार में 81 सफल, मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साक्षात्कार में 81 सफल, मिली नौकरी
विज्ञापन
हरदोई। अहिरोरी में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेला में नौकरी की आस में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया। विभिन्न क्षेत्र की पांच कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की काउंसलिंग की और साक्षात्कार लिया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना का बृहस्पतिवार को मां यशोदा आईटीआई में लगे रोजगार मेले में युवाओं के पंजीकरण के साथ ही पांच कंपनियों के प्रतिनिधियों ने योग्यता के अनुसार उनकी काउंसलिंग की। साक्षात्कार के बाद 81 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उप्र कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन की ओर से बुलाए गए युवक-युवतियों ने साक्षात्कार में कंपनियों के प्रतिनिधियों के उत्तर दिए। कंपनी के प्रतिनिधियों ने जरूरत के अनुसार योग्यताधारक युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया।
मेला का शुभारंभ जिला समन्वयक मेला प्रभारी एमके जौहरी ने किया। बताया कि 12 युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए गए हैं। मेला में कौशल विकास मिशन के जिला कौशल प्रबंधक अरविंद सिंह गौर, आईटीआई के प्रबंधक अखिलेश चंद्र गौतम, रमन यादव, प्रशिक्षण प्रदाता मोहसिन खान आदि युवा शामिल रहे।