फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   6 billion 38 crore rupees district plan resolution passed

6 अरब 38 करोड़ रुपये की जिला योजना के प्रस्ताव पारित

Wed, 24 Mar 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
6 billion 38 crore rupees district plan resolution passed
फोटो- 33- विकास भवन सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। विकास भवन में बुधवार को हुई जिला योजना की बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए छह अरब 38 करोड़ 42 लाख रुपये की योजना को हरी झंडी दी गई। इसमें 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सात आयुर्वेदिक और तीन होम्योपैथी चिकित्सालयों को मंजूरी दी गई। प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि अब हर तीन माह पर वे खुद यहां आकर कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित जिला योजना की बैठक में चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि पिछले वर्ष भी छह अरब 38 करोड़ 42 लाख रुपये के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे।
विज्ञापन

इसके सापेक्ष शासन स्तर से 61.21 फीसदी बजट विभिन्न विभागों को दिया गया है। जो बजट अवमुक्त हुआ है उसके सापेक्ष 99.30 फीसदी बजट खर्च भी कर लिया गया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बैठक में जनप्रतिनिधियों की ओर से जो मामले भी उठाए जाएं, उनकी सत्यापन आख्या जरूर संबंधित जनप्रतिनिधि को भेजी जाए। इस दौरान डीएम अविनाश कुमार, सीडीओ आकांक्षा राना, विधायक रामपाल वर्मा, प्रभाष कुमार, माधवेंद्र प्रताप सिंह, रजनी तिवारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनने हैं अस्पताल
अगले वर्ष की एलोपैथिक चिकित्सा विभाग की कार्ययोजना में 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण का प्रस्ताव है। संडीला के किन्हौटी, टड़ियावां के जयराजपुर, शाहाबाद के नस्यौली गोपाल और पिंडारी, हरियावां के दूल्हापुर, बिलग्राम के डाभा, पिहानी के बूढ़ागांव, शाहाबाद के गुजीदेयी और ककरघटा, संडीला के बर्रैया कासिमाबाद में निर्माण कराया जाएगा।
सात आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के निर्माण का भी प्रस्ताव है। होम्योपैथिक चिकित्सा के अंतर्गत बिलग्राम, सवायजपुर और संडीला में अस्पताल खोले जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा के लिए साढ़े 14 करोड़
माध्यमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 14 करोड़ 50 लाख 81 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। प्राथमिक शिक्षा के तहत शिक्षामित्रों के मानदेय के लिए 42 करोड़ 55 लाख 33 हजार रुपये की व्यवस्था की गई है।

प्रभारी मंत्री ने 99 लाख रुपये की लागत से बनाए गए 101 रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का लोकार्पण किया। नौ करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 1001 रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। कार्य प्रधानमंत्री के कैच द रेन अभियान के तहत कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed