{"_id":"65de30272789ca418407c4d4","slug":"33-assistants-became-anganwadi-workers-will-get-letters-today-hardoi-news-c-213-1-hra1001-111171-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 33 सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनीं, आज मिलेंगे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 33 सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनीं, आज मिलेंगे पत्र
Wed, 28 Feb 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात 33 सहायिका प्रोन्नति पाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में प्रोन्नति पत्रों का वितरण करेंगे। विभाग ने प्रोन्नति पाईं सहायिकाओं को लखनऊ ले जाने की तैयारी पूरी कर ली है।
महिला बाल विकास एवं सेवा पुष्टाहार विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात सहायिका को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 20 बाल विकास परियोजना की 33 सहायिका प्रोन्नति पाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनीं हैं। लखनऊ में लोकभवन में होने वाले प्रोन्नति पत्र वितरण समारोह में इन महिलाओं को ले जाने की व्यवस्था जुटाई गई है।
बताया कि प्रोन्नति पाने वाली सहायिका में बाल विकास परियोजना अहिरोरी की रोली देवी, रिशु देवी, गिरिजा देवी, लक्ष्मी देवी, बावन की रामसती, भरावन की संगीता देवी, बिलग्राम की निशा देवी, किरन देवी, शिव देवी, शहर की किरनलता, हरियावां की श्रुतरेखा, सुनीला, हरपालपुर की मीना देवी, लक्ष्मी देवी, कोथावां की स्नोहा उर्फ रामकांती, सुनीता, रीना देवी, कछौना की प्रभा सविता,, कमला देवी, पुष्पा सिंह, माधौगंज की गुड्डी देवी, विमला देवी, मल्लावां की रेखा देवी, अनीता देवी, पिहानी की पूनम देवी, राम देवी, संडीला की हसनैन जहरा, सांडी की किरन, सुमन, सुनीता, सुरसा की सुनीता देवी और तारा देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- --
तीन सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस
जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बाल विकास परियोजना कार्यालयों पर कर्मियों की मोबाइल फोन से हाजिरी जांची गई। रेंडम जांच में कछौना की सुपरवाइजर मीरा कुमार और भरावन की सुपरवाइजर रूमी रानी और मंजूलता कार्यालय में नहीं मिलीं। तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। माधौगंज में सुपरवाइजर ममता, संजू, टड़ियावां में प्रधान सहायक अंजली सिंह, भरावन में कर्मचारी अनिल कुमार उपस्थित मिले थे।