{"_id":"64bad147c32b1a12ae0a3344","slug":"22-special-hotspots-have-been-created-ambulance-will-be-available-here-hardoi-news-c-213-1-hra1003-979-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 22 विशेष हॉटस्पॉट बनाए गए, यहां पर मिलेगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 22 विशेष हॉटस्पॉट बनाए गए, यहां पर मिलेगी एंबुलेंस
विज्ञापन
हरदोई। सावन महीने में शिव भक्तों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 नए विशेष हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। यहां पर रविवार रात 8 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी।
108 एंबुलेंस के जिला प्रोग्राम मैनेजर विकास सिंह ने बताया कि उनके पास 108 सेवा की 47 एंबुलेंस हैं। सावन के महीने में शिव भक्तों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मुहैया कराने के लिए इस बार 22 विशेष हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। यहां पर रविवार और सोमवार के दिन इन हॉटस्पॉट पर एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। आवश्यकता पड़ने पर इमरजेंसी में तत्काल एंबुलेंस की सुविधा मिल सकेगी। सावन महीने में 22 नए हॉटस्पॉट पर रविवार की रात 8 बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक एंबुलेंस रहेंगी। अन्य दिनों में पहले से निर्धारित हॉटस्पॉट पर एंबुलेंस मौजूद रहेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ये हैं हॉटस्पॉट
मल्लावां में शिव मंदिर के पास एक हॉटस्पॉट बनाया गया है। दूसरा हॉटस्पॉट मल्लावां चौराहा पर बनाया गया है। मेहंदी घाट पर एक हॉटस्पॉट बना है। दूसरा हॉटस्पॉट राजघाट पर बनाया गया है। सकाहा संकट हरण मंदिर के पास एक हॉटस्पॉट बनाया गया है। इसके अलावा बावन सीएचसी चौराहा पर एक हॉटस्पॉट बनाया गया है। इस तरह से मुख्य स्थानों पर कुल 22 नए हॉटस्पॉट बनाए गए हैं।