{"_id":"655fa79ef7bd3da1ef0750e7","slug":"152-examination-centers-built-students-also-allotted-hardoi-news-c-213-1-hra1002-6957-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 152 परीक्षा केंद्र बने, विद्यार्थी भी आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 152 परीक्षा केंद्र बने, विद्यार्थी भी आवंटित
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 152 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विद्यार्थियों का भी आवंटन कर दिया गया। सभी प्रधानाचार्यों से 28 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। सूची आने के साथ ही परीक्षा की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
जिले में 640 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 618 विद्यालयों के 95,336 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के 54,224 और इंटर के 41,112 विद्यार्थी शामिल हैंं। इन विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए सभी विद्यालयों का ऑनलाइन विवरण दर्ज किया गया था। बोर्ड की ओर से विद्यालय में संसाधन के आधार पर विद्यालय की वरीयता सूची तैयार कर ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों का जीओ टैगिंग के आधार पर आवंटन किया गया है।
विगत वर्ष 1,06,547 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसके लिए बोर्ड की ओर से 181 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बाद में जांच के उपरांत जिला परीक्षा समिति ने आपत्तियोंं का निस्तारण करते हुए 135 परीक्षा केंद्रों की स्वीकृत की थी। इस बार बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा केंद्र की सूची के बाद सभी प्रधानाचार्यों से 28 नवंबर तक ऑनलाइन व ऑफ लाइन आपत्तियां मांगी गई है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने सभी प्रधानाचार्यों से परीक्षा केंद्र व विद्यार्थियों के आवंटन के संबंध में ऑनलाइन व ऑफलाइन आपत्तियां दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि आपत्तियोंं को जिला शिक्षा समिति के सामने रखा जाएगा। समिति आपत्तियों पर निर्णय लेगी।