{"_id":"5b7c56a442c792462f5e9bb5","slug":"131534875300-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आकर विवाहित झुलसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में आकर विवाहित झुलसी, मौत
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठवां में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय आग लग गई। इसकी चपेट में आकर विवाहिता झुलस गई। उसकी मौत हो गई।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठवां निवासी आरिफ की शादी फरवरी में लोनी गांव निवासी तहजीब (19) के साथ हुई थी। आरिफ के अनुसार तहजीब मंगलवार दोपहर रसोई में चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी दौरान दुपट्टा आग की चपेट में आ गया। जिससे कपड़ों में आग लग गई। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने घटना की जानकारी ससुर नन्हे को दी है। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर सूचना शहर कोतवाली में भेज दी है। शाहाबाद कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
खाना बनाते लगी आग, झुलसी विवाहिता की मौत
- शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कठवां की घटना