{"_id":"5713d64e4f1c1b583110fcba","slug":"130-will-open-defecation-free-gram-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच मुक्त होंगी 130 ग्राम पंचायतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच मुक्त होंगी 130 ग्राम पंचायतें
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : file Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। स्वच्छ भारत मिशन योजना से अब ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पंचायत राज विभाग की टीम गठित की गई है जो गांवों में निरीक्षण करेगी और लोगों को जागरूक भी करेगी। जनपद के 130 ग्राम पंचायतों को चयनित कर ओएफडी कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने गांवों को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए डीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है। इसमें एक जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ और स्वच्छता कंसलटेंट लोगों को जागरूक करेंगे। शुरूआती चरण में जनपद की तीन ग्राम पंचायतों का चयन ओडीएफ प्रक्रिया के तहत किया गया। इनमें संडीला विकास खंड की ग्राम पंचायत टिकरा बरार और कछौना ब्लाक की कछौना देहात और सुठेना को शत प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त कराने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा कछौना विकास खंड की एक ग्राम पंचायत को भी खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) कराया जा रहा है।
अब जनपद की 130 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच कराया जा रहा है। बताया गया कि जनपद में वित्तीय वर्ष 2015-16 के 40 समग्र ग्राम और वित्तीय वर्ष 2016-17 के 40 समग्र ग्रामों को चयनित किया गया है जबकि कछौना विकास खंड में एचसीएल फाउंडेशन की ओर से गोद लिए गए 40 गांवों को भी खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए काम शुरू किया जाएगा। जबकि 10 अन्य ग्रामों का अभी चयन होगा। प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि 10 गांवों का चयन होना अवशेष है जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन