{"_id":"5821ec414f1c1b6729b387d3","slug":"use-natural-gas-fuel-entrepreneur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंधन के लिए नेचुरल गैस का प्रयोग करें उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंधन के लिए नेचुरल गैस का प्रयोग करें उद्यमी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 08 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
नेचुरल गैस का प्रयोग करें उद्यमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण को काबू पाने के लिए अब इंडस्ट्रीज नेचुरल गैस से चलेंगी। डेढ़ वर्ष में पाइप लाइन हापुड़ पहुंच जाएगी। उसके बाद उद्यमियों को इसके कनेक्शन लेने अनिवार्य होंगे।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ कुणाल सिल्कु की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के एजीएम विशाल भाटिया ने बताया कि उद्योगों से वातावरण को किसी प्रकार की हानि न हो,
विज्ञापन
इसके लिए ईंधन के रूप में नेचुरल गैस का प्रयोग किया जाना जरूरी है। डासना तक नेचुरल गैस की पाइप लाइन आ चुकी है। अगले डेढ़ वर्ष में हापुड़ में यह लाइन पहुंच जाएगी। जिसका उपयोग उद्यमी कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रदूषण विभाग के सहायक अभियंता जेबी सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत पाइप लाइन बिछायी जा रही है। जिसके बाद उद्यमियों को ईंधन के रूप में इस गैस का प्रयोग करना होगा। इसके लिए कनेक्शन देकर मीटर लगाया जाएगा।
उन्होंने उद्यमियों से सहयोग की अपील की। उद्यमियों ने अधिकारियों से उचित दर के साथ छूट पर नेचुरल गैस देने की अपील की।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने उद्यमियों को प्रदूषण पर काबू करने के लिए सुझाव भी दिए गए। इस दौरान एके तिवारी, विजय अग्रवाल, दीपक शर्मा, जयप्रकाश आदि उपस्थित थे।