{"_id":"679fafd9eb8f70f8470a386c","slug":"tractor-stolen-from-energy-corporation-contractor-in-village-goyna-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119908-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गांव गोयना में ऊर्जा निगम के ठेकेदार का ट्रैक्टर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गांव गोयना में ऊर्जा निगम के ठेकेदार का ट्रैक्टर चोरी
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोयना से शातिर चोर ऊर्जा निगम के ठेकेदार का ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। ठेकेदार के काफी तलाश करने के बावजूद ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के मोहल्ला हर्ष विहार निवासी भोले ने बताया कि वह ऊर्जा निगम में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। उन्होंने विभाग के कार्य के लिए अपना ट्रैक्टर लगा रखा है। ट्रैक्टर को उनके मामा का पुत्र पूरन निवासी गांव गोयना चलाता है। 24 दिसंबर की रात लगभग दो बजे चोर उनके ट्रैक्टर को गांव से चोरी कर ले गए। इसकी सूचना उनके मामा के पुत्र ने उन्हें दी थी।
सूूचना पर वह गांव पहुंचे और ट्रैक्टर को काफी तलाश किया, लेकिन ट्रैैक्टर का कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने पुलिस से चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर बरामद करने की गुहार लगाई है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ठेकेदार की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पहचान कर चोरों को जल्द गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को बरामद कर लिया जाएगा।