{"_id":"6aaad791e11c1516c70d53a1","slug":"the-atmosphere-at-the-thakurdwara-temple-became-filled-with-devotion-through-shri-krishna-bhajans-hapur-news-c-135-1-hpr1006-148456-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन
पिलखुवा के ठाकुरद्वारा मंदिर संकीर्तन में शामिल श्रद्धालु। संवाद
पिलखुवा। शहर के ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में श्री ठाकुरद्वारा संकीर्तन मंडल की ओर से विशाल छठी महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देर रात तक श्रीकृष्ण के भजनों और संकीर्तन का दौर चला। रसिकजनों ने भजनों के माध्यम से श्रीकृष्ण का गुणगान किया।
संकीर्तन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा और बड़ी संख्या में भक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों को महाप्रसादी वितरित की गई। इस दौरान भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मित्तल, विकास तोमर और हरीश अग्रवाल का संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने बाबा का चित्र भेंट कर पटका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में नीरज बंटी, नीरज अग्रवाल, हरिमोहन मित्तल, शुभम माहेश्वरी, रामप्रकाश बंसल, अंशुल मित्तल, अभिषेक अग्रवाल और अजय गोयल समेत अन्य भक्त मौजूद रहे।