फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   today is nagar palika board meeting

Hapur News: नगर पालिका की बोर्ड बैठक आज

Fri, 19 Jul 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 19 Jul 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
today is nagar palika board meeting
हापुड़। नगर पालिका की बोर्ड बैठक आज होगी। इसमें 100 करोड़ के प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिसमें 50 करोड़ से शहर में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव शामिल हैं। वहीं पेयजल व पथ प्रकाश व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका परिसर में आयोजित होने वाली बोर्ड बैठक वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय, व्यय का ब्योरा रखा जाएगा और वर्ष 2024-25 में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड से नाली, नाला, सड़क, पार्क, पेयजल व पथ प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए सभासदों से प्रस्ताव लिए गए हैं और एजेंडा भी तैयार हो चुका है। शहर में हल्की बरसात में होने वाली जलभराव की समस्या से निजात के लिए प्रमुख नालों का निर्माण कराया जाएगा और नालियों को नालों से जोड़ा जाएगा। वहीं कालोनियों और मोहल्ले के जर्जर रास्तों की मरम्मत होगी। वहीं बोर्ड बैठक में सफाई के ठेके की मियाद बढ़ाने का प्रस्ताव रखे जाने की उम्मीद है। एक ही ठेकेदार के पक्ष में बार-बार मियाद बढ़ाने के विरोध में कुछ सभासदों ने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया हुआ है। हाल ही में ईओ नगर पालिका जवाब दाखिल करने उच्च न्यायालय गए थे। ऐसे में अगर यह प्रस्ताव रखा जाता है तो इस पर हंगामा होने के पूरे आसार है। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी का कहना है कि सभी वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव लिए जा चुके हैं। बैठक में कुल 103 प्रस्तावों पर चर्चा होगी, सभी सभासदों की मंजूरी मिलने के बाद विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed