फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Thousands of cash and jewelery stolen by entering the house

Hapur News: घर में घुसकर हजारों की नकदी और आभूषण किए चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Thousands of cash and jewelery stolen by entering the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर के एक मकान में घुसकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर यहां से हजारों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। खाली सूटकेस पास स्थित एक ईंख के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

बाबूगढ़ में बागड़पुर मार्ग पर दो भाई आसिफ और तालिब अपनी मां सरीफन के साथ रहते हैं। यह मकान आबादी के बाहरी हिस्से पर है। शनिवार रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। करीब ढाई बजे घर के लोगों ने मकान का मुख्य दरवाजा खुला देखा। इस दौरान कोई चोर घर से निकालकर जंगल की ओर भाग गया। घर के अलमारियों के सभी ताले सुरक्षित थे, लेकिन यहां रखे कुछ बैग और एक सूटकेस गायब था। इसमें कुछ नकदी और सोने चांदी के आभूषण मौजूद थे। आसपास के लोग एकत्र हो गए और ग्रामीणों की तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सुबह एक बार फिर पुलिस पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच की। इस दौरान ईंख के एक खेत में सूटकेस पड़ा मिल गया, जिसमें नकदी व आभूषण गायब थे।
विज्ञापन


बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा जाएगी। चोर आसपास के ही प्रतीत हो रहे हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इसके अलावा थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के आजमपुर में चोर पंचायत निधि से लगी दो सोलर लाइटों की बैटरी चोरी कर ले गए। ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed