फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Thieves cut off security guard's tongue

Hapur News: चोरों ने सुरक्षा गार्ड की जीभ काटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Thieves cut off security guard's tongue
अस्पताल में भर्ती सुरक्षा गार्ड।   - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा स्थित एक फार्म हाउस में बृहस्पतिवार रात चोरी करने घुसे चोरों ने जाग होने पर सुरक्षा गार्ड पप्पू (50) पर जानलेवा हमला कर दिया। चोरों ने पप्पू की जीभ काट दी और उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। हालांकि जीभ मुंह से अलग नहीं हुई, लेकिन गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल के पुत्र भीम सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि घटना रात करीब 9:30 बजे की है। गांव निवासी एक राजमिस्त्री अपने साले व तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ फार्म हाउस की दीवार फांदकर अंदर घुसा गया। लेकिन उस समय उसके पिता जाग रहे थे। शोर मचाने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से जीभ काट दी। हालांकि जीभ शरीर से अलग नहीं हुई, लेकिन वे लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर हमलावर फरार हुए। घायल पप्पू को पिलखुवा अस्पताल से रेफर कर जीएस मेडिकल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed