फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Simbhaoli players won 29 medals at the state-level judo championship

Hapur News: सिंभावली के खिलाड़ियों ने प्रदेशीय जूडो में जीते 29 पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Simbhaoli players won 29 medals at the state-level judo championship
जूडो प्रतियोगिता में परचम लहराने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत विभाग
सिंभावली। जनपद सहारनपुर में 21 से 23 सितंबर तक 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 29 पदक जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने बालक और बालिका वर्ग की विभिन्न आयु व भार श्रेणियों में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक अपने नाम किए। राष्ट्रीय कोच सुबोध यादव ने पदक विजेताओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग में निशा ने 36 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। रिशिका ने 23 किग्रा में रजत पदक हासिल किया। बालक वर्ग में अजीम ने 30 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। गगन, ऋषभ और सुमित ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में सगुन, जोया, कनिका और कृतिका ने स्वर्ण पदक जीते। फातमा ने रजत पदक हासिल किया। बालक वर्ग में रितिक, शिवम और ध्रुव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। हर्ष ने रजत और भास्कर ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग में अनुप्रिया, अस्मा, साक्षी, महक, निकिता और खुशी ने स्वर्ण पदक जीते। चंचल ने रजत पदक अपने नाम किया। बालक वर्ग में उमंग ने स्वर्ण पदक जीता। चिंटू व नितिन ने रजत और आशीष व आदित्य ने कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed